गुरुवार को अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित होने से बचाएं, अभी यात्रा टाल दें

गुरुवार, 26 मार्च का मूलांक 8, भाग्यांक 6, दिन अंक 3, मासांक 3 और चलित अंक 9 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार गुरुवार को अंक 8 की अंक 6 के साथ मित्र युति बनी है। अंक 6 की अंक 9 के साथ विरोधी युति है। अंक 8 की अंक 9 के साथ मित्र युति है और अंक 9 की अंक 3 के साथ प्रबल मित्र युति बन रही है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा गुरुवार, 26 मार्च का दिन...


अंक 1- सरकारी पक्ष से समस्या रह सकती है। करियर का मामला चिंता करवा सकता है। यात्रा फिलहाल टाल दें।


क्या करें- शनि भगवान को तिल के तेल का दीपक करें।


महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला


अंक 2- साझेदारी में चल रहे काम की ओर विशेष ध्यान दें। अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित होने से बचाएं। पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण रह सकता है।


क्या करें- हनुमानजी को सिंदूर चढ़ाएं।


महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल


अंक 3- भूमि संबंधी लंबे समय से अटके मामले में उल्लेखनीय प्रगति हो सकती है। पुराने परिचितों का साथ फिर से मिल सकता है। भारी भोजन से बचें। 


क्या करें- शिवपरिवार को पीले फूलों की माला चढ़ाएं।


महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद


अंक 4- ट्रांसफर के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। परिवर्तन से न घबराएं, लाभकारी रह सकता है। सिर दर्द रह सकता है।


क्या करें- गणेशजी को गुड़ का भोग लगाएं।


महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा


अंक 5- विदेशी कंपनी में निवेश लाभ दे सकता है। आऊटसोर्सिंग पर काम करने वालों के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है। दांत दर्द परेशान कर सकता है।


क्या करें- इष्टदेव के सामने देसी घी का दीपक जलाएं।


महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला


अंक 6- बाजार की उठापटक झटका दे सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। मानसिक शांति अनुभव कर सकते हैं।


क्या करें- भैरव बाबा को इमरती चढ़ाएं।


महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला


अंक 7- खानदानी काम करने वालों के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है। धंधे की उठापटक से न घबराएं। संभलकर सामना करेंगे तो लाभ ले सकते हैं। नाक-कान और गले से संबंधित समस्या रह सकती है।


क्या करें- रसदार मिठाई खाएं।


महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम


अंक 8- धन संबंधी अभाव का सामना करना पड़ सकता है। संकट का समझदारी से मुकाबला करें, अन्यथा मामला और बिगड़ सकता है। हड्डियों के जोड़ संबंधी कष्ट रह सकता है।


क्या करें- आदित्य हृदयस्तोत्र का पाठ करें।


महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा


अंक 9- करियर संबंधी कोई योजना बना रखी है तो वह सफल हो सकती है। इन लोगों के लिए अनुकूलता रह सकती है। खनन व्यवसायियों को लाभ हो सकता है। प्रतिष्ठा-वृद्धि हो सकती है। 


क्या करें- गौशाला में हरी घास दान करें।


महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी